रतलाम। माँ कालिका का आशीर्वाद लिए संगीतमय रतलाम जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के प्रयासों से आकांक्षा हाट के तहत पुरातन कालीन ऐतिहासिक धरोहर गुलाब चक्कर में 3 सितम्बर 2025 सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक 12 घंटे अनवरत सुमधुर गीतों भरी स्वर तरंगों की थाप पर मैत्री भाव लिए रतलाम संगीत घरानों का जन अभियान एक मंच साझा कर नान स्टाप संगीत एक्सप्रेस का आयोजन नगर की समस्त संगीत संस्थानों द्वारा महायज्ञ में सामूहिक आहुति देकर नया इतिहास बनाएंगे।