BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा की परिषद में बड़ा विवाद, बीजेपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 3:07 pm
KHABAR : धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए सितंबर माह की इस तारीख से शुरू होगी पंजीयन की प्रक्रिया, किसानों से की लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित खातेगांव को पंजीयन केन्‍द्र बनाया गया है। पंजीयन केन्द्र के अतिरिक्त किसान भाई एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, साईबर कैफे तथा ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
किसान पंजीयन के समय किसानों को आधार नम्बर, समग्र परिवार आई.डी. तथा स्वयं का मोबाईल नम्बर, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टे आदि) उपलब्ध कराना होंगे। सिकमी/बटाईदार/कोटवार/वनपट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित खातेगांव पर निर्धारित पंजीयन केन्द्र पर ही होगी।
किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक खाते में किया जायेगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जनधन, अक्रियाशील, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। किसान भाई समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा विक्रय करने के लिए पंजीयन केन्द्र पर पहुंचकर निर्धारित समय-सीमा में भीतर पंजीयन करवाकर शासन की योजना का लाभ लें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE