नीमच। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को चीताखेड़ा जंगल वनांचल क्षेत्र में सीड बॉल हरित अभियान चलाया गया। इस दौरान बरकट्ठा, घसुंडी और जामनगर क्षेत्र में नीम, जामुन, इमली, गुलमोहर और खेजड़ी के करीब 6000 सीड बॉल डाले गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दिलीप सिंह परिहार, वरिष्ठ नेता मेहर सिंह जाट, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, लकड़ी मंडी अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा (कोकू), रतन मालवत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चीताखेड़ा वन विभाग के डिप्टी रेंजर आशीष प्लास एवं समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सीड बॉल अभियान भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर छोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। पेड़-पौधे न सिर्फ पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं बल्कि वर्षा, स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक हैं।