मनासा। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत बालागंज के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम मनासा एसडीएम किरण आंजना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि अतिवृष्टि और पीला मोजेक वायरस के कारण सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। ऐसे में खेतों का सर्वे करवा कर किसानों को उचित मुआवजा एवं बीमा राशि प्रदान की जाए।
ज्ञापन सौंपने के बाद हल्का नंबर-3 की पटवारी अंजना संगीतला, ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश ओढ़, ग्राम पटेल राजेंद्र कुमार, ग्राम सेवक मनीष मालवीय, पंचायत सहायक सचिव चांदमल चौहान, ग्राम कोटवार शैतान बाई ओढ़ सहित कई किसान खेतों में पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर नष्ट हुई सोयाबीन फसलों का निरीक्षण कर सर्वे कार्य किया।