BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 6:48 pm
REPORT : राजस्‍व एवं कृषि अधिकारी अपने अमले के साथ फील्‍ड भ्रमण कर फसल क्षति का तत्‍काल नजरी आंकलन रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें, टीएल बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक और साप्‍ताहिक लक्ष्‍यों की पूर्ति के कार्य को सभी जिला अधिकारी पूरी गंभीरता से ले और सम्‍पूर्ण विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहे। राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारी अपने मैदानी अमले के साथ आगामी दो दिन में फील्‍ड विजिट करें और फसलों को हुए नुकसान का नजरी आंकलन कर तत्‍काल रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित टी.एल.बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, बीएस कलेश सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, मयूरी जोक एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने कृषि एवं राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे अपनी देखरेख में फसल कटाई प्रयोग को अच्‍छे से करवाएं। उन्‍होने सभी जनपदों और सीएमओ को शेष रहे समग्र, ई-केवायसी का कार्य इसी एक सप्‍ताह में पूरा करवाने के निर्देश दिए। सी.एम.हेल्‍पलाईन की समीक्षा में कलेक्‍टर ने सभी विभागों को संतुष्‍टी के साथ सी.एम.हेल्‍पलाईन बंद करवाने और अपने-अपने विभाग की मासिक रैंक 10 के नीचे हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में अब तक 625 घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगवाए गये है और दिसम्‍बर तक 3000 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्‍य पूर्ण कर लिया जावेगा।

गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा में महाप्रबंधक जल निगम ने बताया, कि गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से जिले में जल प्रदाय की टेस्टिंग का कार्य कर लिया गया हैं। नवम्‍बर तक हर घर नल जल योजना से शुद्ध जल प्रदाय आपूर्ति प्रारंभ कर दी जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE