BREAKING NEWS
खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में स्वास्थ्य व विकास.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद.. <<     KHABAR : देवास में मोहर्रम पर दिखा उत्साह, इटावा.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में रो पड़ी बेबस माँ,खाटू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 11:09 am
KHABAR : मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट, 27 सूत्रीय मांगों को लेकर हुई चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय राउत, प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी, सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

मुख्यमंत्री से नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता, चतुर्थ समयमान वेतनमान, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ई-अटेंडेंस ऐप की विसंगतियाँ, 10 दिवसीय अर्जित अवकाश सहित सभी 27 बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में सहयोग के लिए संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल के साथ बैठक कर शीघ्र निराकरण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। संभावना जताई गई कि शिक्षक दिवस पर कुछ शिक्षक हितेषी घोषणाएँ की जा सकती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संगठन के प्रांतीय सम्मेलन में सम्मिलित होने की सहमति भी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE