मल्हारगढ़। प्रेस क्लब मल्हारगढ़ के संरक्षक राधेश्याम बैरागी की माताजी स्व. चंदर बाई बैरागी की सप्तम पुण्य तिथि पर बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बाल उद्यान (तहसील कार्यालय के सामने) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी स्वाति तिवारी, तहसीलदार बृजेश मालवीय और नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के खास अवसर पर एक पौधा लगाए तो प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
संरक्षक राधेश्याम बैरागी ने बताया कि उनकी माताजी समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थीं। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक दक, संरक्षक राधेश्याम बैरागी, गोपाल मालेचा, सतीश दरिंग, जितेंद्र बैरागी, संदीप विजयवर्गीय, चंद्रशेखर बैरागी, महेश मरेठा, पंकज शर्मा, हेमंत गुप्ता, कृषि विस्तार अधिकारी जयराम अचाले, सुरेश माली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।