BREAKING NEWS
खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में स्वास्थ्य व विकास.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद.. <<     KHABAR : देवास में मोहर्रम पर दिखा उत्साह, इटावा.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में रो पड़ी बेबस माँ,खाटू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 3:56 pm
KHABAR : कृषि एवं राजस्‍व अमला नरवाई जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखे, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने कहा- जिले के किसान नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्‍यान दें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच जिले में कृषि और राजस्‍व विभाग का मैदानी अमला नरवाई जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और यदि कही नरवाई जलाने की जानकारी मिले, तो संबंधित के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करें। जिले के किसानों को कृषि एवं राजस्‍व अमला नरवाई प्रबंधन के लिए प्रेरित करें। नरवाई जलाने वाले को हतोत्‍साहित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट एनआईसी कक्ष में कृषि एवं राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, बीएस कलेश, सभी एसडीएम एवं उप संचालक कृषि सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि फसल कटाई के लिए किसान हार्वेस्‍टर का उपयोग करते हैं। हार्वेस्‍टर के साथ ही नरवाई प्रबंधन का उपकरण उपयोग करें, जिससे नरवाई जलाने की आवश्‍यकता ना हो। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे हार्वेस्‍टर संचालकों को पाबंद करें, कि वे फसल कटाई के साथ-साथ नरवाई प्रबंधन उपकरणों का भी उपयोग कर नरवाई का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्‍टर ने आगामी रबी सीजन के लिए जिले में उर्वरक, खाद एवं बीज का पर्याप्‍त भण्‍डारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE