BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 6:52 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पड़दा हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण, डीईओ, बीईओ और प्राचार्यों को दिए निर्देश, बोले- सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किया जाए, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान शासकीय उमावि पड़दा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डीईओ बीईओ बीआरसी एवं प्राचार्य की बैठक में निर्देश दिए की जिले के सभी प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए सेशन आयोजित करें और विद्यार्थियों से उनकी अध्यापन कठिनाइयों के बारे में फीडबैक ले कि उन्हें किन-किन विषयों के अध्यापन में विषयात्मक कठिनाई आ रही है विद्यार्थियों से फीडबैक के आधार पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार करें सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहे और सभी विद्यार्थी 75ः से अधिक अंक हासिल कर उत्तीर्ण हो ऐसे प्रयास करें।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी विद्यालयों में ई अटेंडेंस व्यवस्था को शक्ति से लागू करें और सुनिश्चित करें कि समय पर स्कूल खुले और शिक्षक उपस्थित हो कलेक्टर ने सभी सीएससी बीएस सी और प्राचार्य को भी विद्यार्थियों की शाला में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने सभी प्राचार्य को मासिक ग्रेड के आधार पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को प्राप्त मासिक ग्रेड एबीसीडी के आधार पर छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार करें और कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाएं। 
इस अवसर पर एसडीएम किरण आंजना जनपद सीईओ आरिफ खान जिला शिक्षा अधिकारी सूजानमल  मांगरिया भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE