शाजापुर। चौकी दुपाड़ा थाना लालघाटी पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1,15,500/- का मशरूका बरामद कर ₹20,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी भारत सिंह नाहर, निवासी ग्राम दुपाड़ा ने अपने खेत की डबरी से तिरपाल, पानी मोटर और बिजली के तार चोरी होने की रिपोर्ट थाना लालघाटी पर दर्ज कराई थी। इस संबंध में 20.06.2022 को अपराध क्रमांक 125/2022, धारा 379 भादवि, 14.06.2023 को अपराध क्रमांक 117/2023, धारा 379 भादवि, और 02.06.2025 को अपराध क्रमांक 115/2025, धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध किए गए थे।
जांच और कार्रवाई-
चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालघाटी अर्जुन सिंह मुजाल्दे द्वारा विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों के बाद 03 सितंबर 2025 को आरोपी मिथून पिता हडमत कंजर (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम पम्पापुर छोटा कंजर डेरा थाना सलसलाई, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 03 तिरपाल (कीमत 90,000/-), 02 पानी की जल मोटर (कीमत 20,000/-), 90 फीट लाइट केबल (कीमत 1,500/-), 1200 फीट लाइट तार (कीमत 4,000/-), कुल कीमत 1,15,500/- का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 20,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम का योगदान-
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे (थाना प्रभारी लालघाटी), उपनिरीक्षक अंकित इटावदिया (प्रभारी चौकी दुपाड़ा), आर. 126 घनश्याम सिंह रुहैला, आर. 547 संजय गुर्जर, आर. 514 रवि शर्मा, आर. 53 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर का विशेष योगदान रहा।