नीमच। त्यौहारों के मद्देनज़र नीमच पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले, अफवाह फैलाने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने वाले संदेश/पोस्ट (Facebook, WhatsApp, Instagram आदि) प्रसारित या फॉरवर्ड न करें। WhatsApp ग्रुप एडमिन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने ग्रुप में किसी भी आपत्तिजनक, भड़काऊ या भ्रम फैलाने वाले संदेशों को रोकें। ऐसे मामलों में पोस्ट करने वाले के साथ-साथ ग्रुप एडमिन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सभी ऑनलाइन गतिविधियाँ निगरानी में हैं और विधि-विरुद्ध पाए जाने पर आईटी एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह की सूचना 07423-228000, 7049101042, 100 नंबर या नजदीकी थाने पर दें।
पुलिस ने अपील की है कि नागरिक शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।