रामपुरा। तहसील मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित गांधी सागर बांध की भराव क्षमता 1312 फीट है। मालवा क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर होने वाली बारिश से गांधीसागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम चार बजे तक गांधीसागर बांध की भराव क्षमता 1302.92 हो चुकी है। वहीं आवक की बात करें तो एक लाख 22 हजार क्युसेक हो रही है।