रामपुरा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुरा में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों कपिल धनगर, विष्णु मालवीय, यशवंत रेगर, मुकेश गुर्जर, राहुल गहलोत, कन्हैयादास, प्रहलाद भील, तनिष्का मिश्रा और सोनम पनिहार ने किया। वहीं छात्राओं ज्योति, सुमन, हिना, अर्पिता, हर्षिता और भूमिका ने कविता पाठ, गीत और उद्बोधन प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की।
इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।