शाजापुर। प्रभारी कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आज शाजापुर नगर में मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ट्राफिक पाइंट, नई सडक, चौक बाजार, बादशाह पुल, सोमवारिया बाजार, मगरिया, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौराहा आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी कलेक्टर हुड्डा ने विद्युत लाईन ठीक करने, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।