शामगढ़। गुरुवार देर शाम को गरोठ रोड स्थित संस्कार पैलेस होटल में शामगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शामगढ़ के सभी समाजों के अध्यक्षों को बतौर अतिथि मंच साझा कर सम्मानित किया गया। नगर की समस्त सामाजिक, धार्मिक, गोशाला समिति सहित पत्रकार को भी मुस्लिम समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर किए गए इस कार्यक्रम में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस की झलक देखने को भी मिली मुस्लिम समाज द्वारा शिक्षक दिवस की अवसर पर नगर के समस्त शासकीय एवं रिटायर्ड शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और समाज में शिक्षा के लिए दिए गए उनके योगदान को सराहा गया। मुस्लिम समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को भी प्रतीक चिन्ह टेकर उनकी हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक बुद्धिजीवी पत्रकार और व्यापारी वर्ग के लोगों ने शिरकत करी। मुस्लिम समाज की अनूठी पहल को सभी समाज और वर्गों के लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम बतौर अतिथि डॉ पवन मेहता, डॉ. हामिद मंसूरी, मनोज मुजावदिया, राजेन्द्र मालवीय, सुंदर कालरा, सजल यादव, ज़ाकिर अब्बासी, बोहरा समाज अध्यक्ष, संकुल प्रचार्य कारपेंटर जी, बीआरसी-बीइओ, मुस्लिम समाज सदर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक खाजू खा मंसूरी द्वारा किया गया आभार मुस्लिम समाज अध्यक्ष हाजी शकील मंसूरी द्वारा माना गया।