BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 5:43 pm
KHABAR : शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षक, विद्यार्थी एवं प्राचार्य सम्मानित, कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा- व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदसौर में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कलेक्टर अदिती गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्राचार्यों को सम्मानित किया।

कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में जिससे सीखने को मिलता है, उसे गुरु का दर्जा देना चाहिए। मां बच्चे की पहली शिक्षक होती है और भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को अकादमिक स्तर पर श्रेष्ठ बनाते हैं, बल्कि उनके व्यवहारिक जीवन को भी संवारने का कार्य करते हैं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 15 सितम्बर के पश्चात सभी विद्यालयों में पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें बच्चों के परीक्षा परिणाम तथा खेलकूद गतिविधियों पर विशेष चर्चा हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भी अहम भूमिका होती है। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज, लोकेंद्र डाबी, बीईओ आनंद डावर सहित प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE