जोगीखेड़ा। ग्राम पंचायत झांकर्डा में शिक्षक दिवस के अवसर पर सरपंच पवित्राबाई पाटीदार, उपसरपंच विष्णुबाई परमार एवं ग्रामवासियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक नागुलाल बड़गोत, मांगीलाल गोड़, भगवानलाल परमार, शाला प्रभारी गणपतलाल डांगी, शिक्षक किशोरकुमार सांवलिया, अतिथि शिक्षक राकेश पालीवाल एवं अभिषेक सोलंकी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड, शाल-श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव किशोर राव, विरेंद्र शर्मा, मुकेश पाटीदार, अंबालाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।