BREAKING NEWS
KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 1:25 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मालवा के नीमच व मंदसौर सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश, फिर उफान पर आएंगे नदी-नाले, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

नीमच/मंदसौर। मालवा के नीमच और मंदसौर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में बारिश के बाद भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया। इसके चलते भदभदा डैम के गेट इस सीजन में पहली बार खोले गए। शनिवार सुबह 10.35 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना कर बांध के दो गेट खोले। बाद में एक गेट बंद कर दिया गया, फिलहाल 11 में से एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह रायसेन के हलाली डैम के तीन गेट दो-दो मीटर तक खोल दिए गए हैं, जिनसे 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

राजगढ़, नीमच और उज्जैन में कई कारें पानी में बह गईं, एक युवक लापता बताया गया है। इंदिरा सागर समेत पांच डैमों के गेट भी खोलने पड़े। रतलाम में रेस्क्यू- खाचरौद रोड पर पानी में फंसे परिवारों को एसडीईआरएफ ने देर रात सुरक्षित बाहर निकाला।

12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE