BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 1:37 pm
BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शनिवार को जिले के गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों ग्राम चल्दू नदी और मोरवन जलाशय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने क्रेन, नाव, गोताखोर, एसडीआरएफ और चिकित्सा टीम की व्यवस्थाओं को परखा और सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम संजय साहू और प्रीति संघवी, तहसीलदार नवीन गर्ग, शत्रुघ्न चतुर्वेदी, कमलेश डुडवे, चिकित्सक डॉ. विजय भारती, एसडीओपी, थाना प्रभारी, पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

प्रशासन की विशेष तैयारियाँ-
गणेशोत्सव के समापन अवसर पर जिलेभर में प्रतिमाओं के सुरक्षित व सुव्यवस्थित विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक इंतजाम किए हैं। आधुनिक क्रेन और जेसीबी से बड़े स्थलों पर सुरक्षित विसर्जन की व्यवस्था। अतिरिक्त रोशनी और बिजली बैकअप से रात में भी निर्बाध विसर्जन कार्य। मजबूत बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित। गोताखोर व होमगार्ड टीम नावों के साथ हर स्थल पर तैनात। चिकित्सा दल और एंबुलेंस भी सभी बड़े स्थलों पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नगरपालिका, जनपद पंचायत, एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, सीएमएचओ, आरईएस सहित सभी विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

कलेक्टर की अपील-
कलेक्टर चंद्रा ने कहा कि श्रद्धालु प्रशासन की तैयारियों में सहयोग करें, निर्धारित नियमों का पालन करें और प्रतिमाओं का विसर्जन गरिमामय वातावरण में करें। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन की मर्यादा व अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE