कुकड़ेश्वर। शहर में विमेंस उड़ान क्लब द्वारा सरदार महेंद्र सिंह बग्गा के मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुजनों का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवीलाल जी साहेब ने खिलाड़ियों को फुटबॉल किट प्रदान की। वहीं श्री मदनलाल जी ओझा एवं श्री राजेंद्र कुमार जी हाडा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए किट वितरित की और भविष्य में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
सरदार महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कई नए खिलाड़ी मैदान से जुड़ रहे हैं और कुछ सीनियर खिलाड़ी भी पुनः मैदान में लौटकर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर विमेंस उड़ान क्लब ने खेल प्रेमी सरदार महेंद्र सिंह बग्गा को तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।