कुकड़ेश्वर। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा के छत्रपति शिवाजी सभागार में लायंस क्लब मनासा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद लायंस क्लब पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
समारोह में मनासा क्षेत्र के अनेक शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान हेतु शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संकुल कुकड़ेश्वर के पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका सुरेखा दशरथ नागदा, उषा दिनेश राठौर और महेश फरक्या को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने शिक्षकों की समाज में भूमिका को अमूल्य बताते हुए लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की।