BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 3:54 pm
BIG NEWS : मप्र में हो रही झमाझम बारिश से बढ़ा गांधीसागर बांध का जलस्तर, एक साथ खोले इतने गेट, प्रशासन ने नीचले क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश से नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में चंबल नदी पर बने प्रदेश के सबसे बड़े बांध गांधीसागर का जलस्तर 1307 फीट से ऊपर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए शनिवार दोपहर में जल संसाधन विभाग ने बांध के 3 छोटे गेट खोल दिए हैं। इन गेटों के माध्यम से करीब 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 

लगातार बढ़ रहा है जलस्तर- 
6 सितंबर की सुबह गांधीसागर बांध का जलस्तर 1307.80 फीट दर्ज किया गया। प्रतिदिन लगभग 129 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। कैचमेंट एरिया और आसपास के इलाकों में जारी बारिश से जलस्तर तेजी से ऊपर जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर और गेट भी खोले जा सकते हैं।

निचले इलाकों में अलर्ट- 
गांधी सागर बांध के गेट खुलने के बाद चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इससे नीमच, मंदसौर और राजस्थान के कोटा तक नदी तटवर्ती गांव प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासन ने एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE