BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2025, 5:16 pm
KHABAR : शिक्षक दिवस पर नवांकुर संस्था, लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति ने ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में नवांकुर संस्था ने किया समारोह का आयोजन, गुरूजनों का किया सम्मान, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर नवांकुर संस्था, लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना से हुआ।

समारोह में संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी एवं प्राचार्य मंजू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रीयता की भावना जगाकर ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिक्षक रही हैं, जो इस पेशे की गरिमा को दर्शाता है।

प्राचार्य मंजू सोनी ने शिक्षकों की भूमिका को प्रेरणादायी बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था द्वारा आचार्य परिवार का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

सम्मानित शिक्षकों में तुलसी मोदी, अनीता भट्ट, विनीता मालवीय, दुर्गा धनगर, आशा राठौर, रवीना धनगर एवं महक मालवीय शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया और आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE