BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2025, 1:54 pm
KHABAR : भारत सरकार के सचिव सिंह ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों के लिए उत्तरोत्तर सुधारात्मक वातावरण के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी नीतेश्वर सिंह ने शनिवार को जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान बालकों के संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संस्था में बच्चों के लिए प्रेरक वातावरण हेतु लगातार सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक संचालक राजेश मेहरा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा ऐसे नाबालिग बच्चे जो विधि के उल्लंघन में विचाराधीन रहते है उन्हें संप्रेक्षण गृह में बोर्ड के आदेश से प्रवेश दिया जाता है तथा उन्हें सुधारात्मक वातावरण देकर उनके विधिक और परिवारिक पुनर्वास के लिए संस्था में सतत गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

एडिशनल सेक्रेटरी महोदय के भ्रमण के दौरान संस्था में 20 बच्चे पुनर्वासित पाए गए। बच्चों ने उन्हें मिल रहे प्रशिक्षण शिक्षा खेलकूद व सांस्कृतिक सुविधाओं के बारे मे जानकारी दी। सिंह ने संप्रेक्षण गृह में आवश्यक भवन विस्तार व मरम्मत सुविधाओं के लिए मौके पर ही निर्देश देते हुए बच्चों को मिलने वाली परामर्श सुविधाओं पर विस्तार से काउंसलर मृणाल भिलाला से चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए बच्चों को घरेलू स्नेहिल वातावरण प्रदान करने हेतु टिप्स दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्था में बच्चों के लिए निर्धारित मीनू अनुसार भोजन व्यवस्था हेतु किचिन सामग्री का भी आकस्मिक अवलोकन करते हुए रसोइए को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक संचालक बृजेश वर्मा, संस्था अधीक्षक मेहताब सिंह परस्ते, ऊषा नायक, रईस कुरेशी, ममता मालवीय, शैलेन्द्र शाक्य व नगर सैनिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE