BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2025, 3:51 pm
KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिकारियों के निर्देशन में चलाया संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग धार द्वारा संचालित किए जा रहे संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत जिला, ब्लाक, पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों, नामांकन, सामुदायिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं अभियान के माध्यम से महिला केन्द्रीत विषयों पर अभियान चलाया जा रहा है। 
इस अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे महिला केन्द्रीत योजनाओं और नितियों पर विशेष क्षमता निर्माण बेटी बचाओं बेटी पढाओं, जेण्डर संवेदीकरण यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा कानूनी जागरूकता आदि विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी अंतर्गत जिला भोज चिकित्सालय में नर्सिंग स्टॉफ को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर नर्सिंग स्टाफ़ के साथ कार्य स्थल पर यदि कोई भी ऐसा कृत्य किसी के द्वारा किया जाता है। जिस वजह से महिला को असहज महसूस होता है। हर बात लैंगिक उत्पीड़न कहलाएगी, जैसे कार्य स्थल पर किसी के द्वारा घूरना शरीर और रंग को लेकर किसी तरह का कोई कमेंट करना, किसी भी बहाने से महिला को छूने का प्रयास करना, ग़लत मैसेजेस करना अथवा प्रमोशन एवं सैलरी बढ़ाने के लिए लालच देकर महिला के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा ज़ाहिर करना। बात नहीं मानने पर उसे मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान करना आदि सभी कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कहलायेंगे। यदि किसी के साथ भी कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की कोई भी घटना हो रही है तो वह अपनी शिकायत कार्यालय की अंतरिम समिति अथवा शी बॉक्स पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। महिला की पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर द्वारा किसी भी हिंसा से पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सहायताओं जैसे पुलिस सहायता, आपातकालीन सहायता, कानूनी सहायता, आश्रय सुविधा, स्वास्थ्य सेवा परामर्श सहायता आदि की जानकारी प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE