BREAKING NEWS
KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 3:57 pm
NEWS : गौराबादल स्टेडियम की दूर्दशा के जिम्मेदारों पर कार्यवाही करे सरकार, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने सदन में उठाया मुद्दा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को 16 वीं विधानसभा में गौरा बादल स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाते हुए सरकार से जवाब तलब किया।
विधायक आक्या ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से प्रश्न किया की विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के गौरा बादल स्टेडियम में किस-किस प्रकार के खेल तथा खिलाड़ियो की ट्रेनिंग के लिए सुविधाएं उपलब्ध है। क्या उक्त स्टेडियम का पूर्ण निर्माण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई संशोधित प्रस्ताव बनाया गया था। क्या सरकार उक्त स्टेडियम की मरम्मत कराने का विचार रखती है।
इस पर युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा की विधानसभा क्षेत्र में स्थित गौरा बादल स्टेडियम का स्वामित्व नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पास है तथा रिपेयर का 40 फिसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि कार्य बहुत धीमी गति से होने की विधायक आक्या की बात पर सहमति जताते हुए मंत्री राठौड़ ने कहा की स्वायत शासन विभाग द्वारा प्रदान कराई जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर मद से कार्य पूर्ण कराने बाबत बात चल रही है।
इस पर विधायक आक्या ने मोके पर ही पूरक प्रश्न प्रस्तुत करते हुए कहा की चित्तौड़गढ़ में सीएसआर फण्ड की कोई कमी नहीं है तथा कार्य तो वह किसी भी संस्था, नगर परिषद, व नगर विकास न्यास के सहयोग से पूर्ण करा लेंगें लेकिन शहर के मध्य स्थित स्टेडियम जहां फुटबाल व वॉलीबाल का मैदान बना हुआ था तथा खिलाड़ी अनेक वर्षाे से इस स्टेडियम का लाभ उठा रहे थे, ऐसे स्टेडियम का गत कांग्रेस समर्थित नगर परिषद ने चुनावो से पहले सिर्फ वाहवाही हासिल करने के उद्देश्य से आनन फानन में पहले डीएमएफटी फण्ड से कार्य आरम्भ कराया फिर नगर परिषद ने बिना टेण्डर जारी किए व बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए कार्य को आगे बढ़ाते हुए पूरे स्टेडियम को तहस नहस कर दिया। विधायक ने मंत्री से पूछा कि नगर परिषद चित्तौडगढ़ के जिन अधिकारियो ने गलत टेण्डर व कार्यवाही कर गौरा बादल स्टेडियम की दुर्दशा की है उन अधिकारियो के विरूद्ध सरकार कार्यवाही करने का विचार रखती है। उन्होने सरकार से उक्त स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करा खिलाड़ियो को लाभ प्रदान कराने का अनुरोध किया।
इस पर नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए बताया कि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर से जनहित में गौराबादल स्टेडियम का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया है तथा शहरवासियों को गौराबादल स्टेडियम की सुविधा जल्द उपलब्ध हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE