BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 4:40 pm
REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितम्बर को करेंगे मल्हारगढ़ व गांधी सागर का दौरा,  प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अदिती गर्ग ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मल्हारगढ़ में आमसभा एवं गांधीसागर में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में सम्मिलित होने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि समय-सीमा बैठक में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, प्रतिनिधि को न भेजें। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गांव-गांव में स्वस्थ पेयजल अभियान चलाने तथा अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी नगर परिषदों को अमृत-2 योजना के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर करने कहा गया। सीसीबी द्वारा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को निराश्रित मवेशियों को गरिमापूर्ण तरीके से पकड़कर उचित स्थान पर छोड़े जाने तथा पशुपालन विभाग से प्रशिक्षण लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। मवेशियों को पकड़ने में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो, यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की गई। गरोठ एवं भानपुरा क्षेत्र के लिए उज्जैन रैक प्वाइंट से खाद उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। दलोदा में रैक लग चुकी है तथा नीमच से भी अतिरिक्त रैक की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE