भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार दोपहर 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। अशोकनगर और धार जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। अब राजीव कुमार मिश्रा अशोकनगर और मयंक अवस्थी धार के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
नए डीआईजी की पदस्थापना
विजय कुमार खत्री – डीआईजी छतरपुर रेंज
विनीत कुमार जैन – डीआईजी बालाघाट
मनोज कुमार सिंह – डीआईजी इंदौर ग्रामीण
राकेश कुमार सिंह – डीआईजी छिंदवाड़ा
राजेश सिंह – डीआईजी भोपाल ग्रामीण
शशिंद्र चौहान – डीआईजी सागर रेंज
अन्य तबादले-
- छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू भेजा गया।
- बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव मानव अधिकार आयोग में पदस्थ।
- भोपाल ग्रामीण डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र।
- डीआईजी रतलाम मनोज कुमार सिंह लोकायुक्त संगठन में पदस्थ।
- इंदौर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर इंदौर भेजा गया।
- डीआईजी रेल पीएचक्यू मोनिका शुक्ला को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नगरीय) बनाया गया।
- डीआईजी इंदौर ग्रामीण निमिष अग्रवाल को रतलाम रेंज का प्रभार।
- डीआईजी छिंदवाड़ा डी. कल्याण चक्रवर्ती को पीएचक्यू पदस्थ।
- डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू हेमंत चौहान को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया।