BREAKING NEWS
KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 7:38 pm
KHABAR : वरिष्ठ ओपन हार्ट सर्जन व ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ अनिल जैन 14 सितंबर को नीमच में, यहां होगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन, 7 वरिष्ठ चिकित्सक देंगे सेवाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अंचल के प्रसिद्ध स्व. डॉ. कमलकुमार चौरड़िया की स्मृति में 14 सितंबर 2025 को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक चौरड़िया हॉस्पिटल नीमच में निः शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन होगा। अन्नपूर्णा सेवा न्यास एवं चौरड़िया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित हृदय रोग परामर्श शिविर में वरिष्ठ कार्डियोवैस्कुलर सर्जन व ओपन हार्ट सर्जन डॉ.अनिल जैन एवं उनकी हृदय रोग विशेषज्ञ की टीम सेवाएं देगी, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजन मोदी, डॉ. कुश भट्ट, डॉ निकुंज शेखडा, डॉ. शील द्विवेदी, डॉ. कुणाल जैन आदि चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे। 
पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने बताया कि ख्यातनाम डॉ. अनिल जैन और उसकी टीम ने विगत 30 वर्षों के सेवाकाल के दौरान 50 हजार से अधिक हृदय रोग से पीड़ित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए हैं । 

वरिष्ठ कार्डियक सर्जन से यह रोगी ले सकते हैं परामर्श-
जिन मरीजों ने एन्जियोग्राफी एन्जिओप्लास्टि, ईको कार्डियोग्राफी, पेसमेकर ,वॉल सर्जरी ,बायपास सर्जरी ,बेन्टल सर्जरी, एएसडी, वीएसडी कराया हो या जिनका करवाने की सलाह दी गई है के साथ ही अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, हृदय सूल ,ज्यादा थकान महसूस होना, छाती में दर्द, सांस फूलना हृदय की अनियमित धड़कन और बेचौनी होने की शिकायत वाले रोगियों को भी इस शिविर में परामर्श दिया जाएगा। शिविर में पंजीयन कराने वाले रोगियों  के लिए डॉ चोरड़िया हॉस्पिटल्‌‍‍ पर सभी तरह की जांच 50 प्रतिशत रियायती दर पर होगी। पंजीयन अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा संचालित अन्नपूर्णा चिकित्सालय पर किया जाएगा । शिविर पूर्व पंजीयन करवाना आवश्यक हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE