BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2025, 11:49 am
KHABAR : नीमच जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की कार्रवाई, यहां से लिए खाद्य पदार्थों के 11 नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी ने बताया कि विगत दिनों आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल को शिकायत भेजी गई थी। 
उक्त शिकायत की जांच हेतु सोमवार को जय जोगणिया स्व सहायता समूह भगवानपुरा तहसील जावद जिला नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर निर्मित एवं विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ बनी हुई मूंग मिक्स दाल, मूंगफली तेल, आटा,मिर्ची पाउडर, मूंग दाल, एवं चना दाल के कुल 6 नमूने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत लिए गए एवं जोधपुर मिष्ठान भंडार कंजार्डा तहसील मनासा जिला नीमच का निरीक्षण कर मौके पर निर्मित मावा का नमूना लिया गया एवं मधुरम फैमिली रेस्टोरेंट मंदसौर रोड़ मनासा का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ सोयाबीन तेल, जीरा, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गये।खाद्य नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE