BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2025, 11:59 am
KHABAR : समाधान ऑनलाईन में मुख्‍यमंत्री ने 12 जिलों के आवेदकों से किया संवाद, बोले- किसी भी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित ना रहे, अभियान चलाकर पेंशन प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन में आए 12 जिलों के चिन्हित प्रकरणों पर आवेदकों से संवाद कर उनकी शिकायतों का निराकरण कराया।इस मौके पर मुख्‍य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना एवं अन्‍य वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उप‍स्थित थे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं।

समाधान ऑनलाईन में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने अभियान चलाकर, लंबित सभी पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि कोई भी पेंशन का प्रकरण लंबित ना रहे। जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना चाहिए। उन्‍होने अभियान चलाकर जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसुति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

नीमच में एन.आई.सी.कक्ष में आयोजित इस वीडियों कांफ्रेसिंग में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, बीएस कनेश सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE