नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार 20 अगस्त से सद्भावना पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को शपथ दिलवाई। छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे और जागरूकता हेतु हस्ताक्षर बैनर पर हस्ताक्षर किए।
सद्भावना पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर निर्माण, डिजिटल पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पखवाड़े के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
प्रमुख परिणाम-
पोस्टर निर्माण- प्रथम - कु. गरिमा सैनी, द्वितीय - कु. आस्था शर्मा, तृतीय- कु. प्रियांशी शर्मा एवं कु. खुशी मेहरा (संयुक्त)
स्लोगन लेखन- प्रथम - कु. गरिमा सैनी, द्वितीय- कु. खुशी मेहरा, तृतीय - कु. कोमल मेहड़ा
डिजिटल पोस्टर निर्माण- प्रथम -कु. गरिमा सैनी, द्वितीय - कु. प्रियल जैन, तृतीय- कु. खुशी मेहरा
समूह रंगोली- कु. गरिमा सैनी, कु. प्रियल जैन, कु. खुशी मेहरा, कु. ईशा सोनी, कु. पूनम सोनी और कु. संजना को पुरस्कृत किया गया
सद्भावना पखवाड़े के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कु. गरिमा सैनी को विशेष प्रशस्ति एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. अलकेश जायसवाल, प्रो. विजया वधवा, डॉ. रश्मि हरित, डॉ. देवेश सागर और डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने किया।