BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2025, 5:45 pm
WOW : नीमच की बेटी बनीं मिसेज इंडिया डैजल क्वीन राजस्थान, नपा के राजस्व अधिकारी रहे स्व. दिनेश चान्दना की सुपुत्री है लक्की चान्दना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच की बेटी लक्की चान्दना (सुपुत्री स्व. दिनेश चान्दना) ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर मिस एंड मिसेज इंडिया डैजल क्वीन 2025 का ताज जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

लखनऊ के होटल द सेंटरम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय ग्रैंड फिनाले में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध मॉडल और एक्ट्रेस सरोज चौधरी सहित फैशन जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में लक्की चान्दना ने मिसेज कैटेगरी क्लासिक स्टेट विनर राजस्थान का खिताब जीतने के साथ ही बेस्ट रैम्प वॉक और बेस्ट ग्लैमर का टाइटल भी हासिल किया।

लक्की मूलतः नीमच की निवासी हैं और स्व. दिनेश चान्दना (पूर्व राजस्व अधिकारी, नगरपालिका नीमच) की सुपुत्री तथा नीमच जिला प्रेस क्लब सचिव मनीष चान्दना की भतीजी हैं। वर्तमान में वे कोटा (राजस्थान) में रह रही हैं।

अपनी सफलता पर लक्की चान्दना ने कहा यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की है जो बड़े सपने देखने का साहस करती हैं। यह उपलब्धि परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास का परिणाम है। भविष्य में मैं समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रहना चाहूँगी। उनकी इस उपलब्धि पर नीमच और कोटा में खुशी की लहर है। सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE