मंदसौर। मंदसौर डाक संभाग के अधीनस्थ मंदसौर प्रधान डाकघर को रात्रिकालीन डाकघर घोषित किया गया है। डाकघर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नागरिकों की सुविधा को देखते हुए प्रधान डाकघर में रात्रिकालीन समय में डाक बुकिंग हेतु एक काउंटर का संचालन किया जाएगा। प्रधान डाकघर का नया समय सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नागरिक स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री एवं पार्सल जैसी सेवाओं का लाभ सहजता से ले सकेंगे। इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को समयानुसार डाक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में और अधिक सुविधा होगी।