नीमच। थाना रामपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसौदिया और एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में अपराध क्रमांक 26/25 धारा 109, 121(1), 132, 191(2), 191(3), 190, 127(2), 3(2) के तहत फरार आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपीदृ
- प्रभुलाल पिता मोडीराम राठौर (41)
- बाबरुलाल पिता रामचंद्र राठौर (48)
- रामप्रसाद पिता नाथुलाल धाकड़ (43)
- प्रवीण उर्फ पप्पू पिता भगवानलाल धाकड़ (29)
- मनोहर उर्फ भोलाराम पिता मोडीराम धाकड़ (37)
सभी निवासी ग्राम चौकड़ी, चौकी कंजार्डा, थाना मनासा।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोचा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुरा विजय सागरिया और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।