BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 3:38 pm
KHABAR : जिले में 2 अक्‍टूबर से शुरू होगा दुग्‍ध उत्‍पादन को दो गुना करने के लिए दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान, पशु पालक से गृह भेंटकर करेंगे सूची का सत्यापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा दुग्‍ध उत्‍पादन को दोगुना करने के लिए नस्‍ल सुधार, पशु स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण के प्रति पशुपालकों को जागरूक करने हेतु ''दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान'' चलाया जा रहा है। उक्‍त अभियान तीन चरणों में संचालित किया जायेगा। प्रथम चरण में 10 या 10 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से व्‍यक्तिश: संपर्क किया जायेगा। व्दितीय चरण में 5  या 5 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालक एवं तृतीय चरण में 5 से कम गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जावेगा। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में भारत पशुधन एप से प्राप्‍त 10 या 10 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशु पालक से गृह भेंटकर सूची का सत्‍यापन जिले में पदस्‍थ सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री द्वारा पांच दिवस में किया जावेगा।

भारत पशुधन एप से प्राप्‍त 10 या 10 से अधिक गाय एवं भैंस वाले पशु पालकों की सूची अनुसार सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री द्वारा पशुपालक से गृह भेंट की जाएगी तथा सूची का सत्‍यापन किया जाकर पशुपोषण, पशु स्‍वास्‍थ्‍य एवं नस्‍ल सुधार के संबंध में प्रभावी रूप से पशुपालक को जागरूक करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कितने पशुओं में टैग नहीं लगा है इसकी जानकारी भी एकत्रित की जावेगी। उक्‍त कार्य हेतु मैत्री को प्रति पशु पालक के मान से 5.00 रूपये की राशि दी जाएगी।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बताया , कि मैत्री द्वारा संपादित उक्‍त कार्य का भौतिक सत्‍यापन संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्‍सा सहायक शल्‍यज्ञ, पशु चिकित्‍सा विस्‍तार अधिकारी द्वारा किया जावेगा। पशु चिकित्‍सा सहायक शल्‍यज्ञ, पशु चिकित्‍सा विस्‍तार अधिकारी द्वारा किया जावेगा। पशु चिकित्‍सा सहायक शल्‍यज्ञ, पशु चिकित्‍सा विस्‍तार अधिकारी को न्‍यूनतम 10 प्रतिशत पशुपालक तथा न्‍यूनतम 5 गांव का सत्‍यापन अनिवार्य होगा।

जिले के उपसंचालक एवं जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिले के प्रत्‍येक विकासखण्‍ड के न्‍यूनतम 2 ग्राम का भ्रमण कर, पशुपालकों से भेंटकर जानकारी का सत्‍यापन किया जायेगा। राज्‍य स्‍तर से जिले हेतु नियुक्‍त नोडल अधिकारियों द्वारा अपने जिले के प्रत्‍येक विकासखण्‍ड के न्‍यूनतम 2 गांवों का भ्रमण किया जाकर पशुपालकों से भेंटकर जानकारी का सत्‍यापन किया जायेगा। उपंसचालक, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, संयुक्‍त संचालक तथा राज्‍य स्‍तर से नियुक्‍त नोडल अधिकारी आपस में समन्‍वय स्‍थापित कर पृथक-पृथक ग्रामों में भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे।

दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान में प्रत्‍येक जिले से मास्‍टर ट्रेनर का प्रशिक्षण राज्‍य पशुपालन प्रशिक्षण संस्‍थान, भोपाल में किया जाएगा। नीमच जिले से दो मास्‍टर ट्रेनर से प्रशिक्षण के लिए भेजा जावेगा। जिले के मास्‍टर ट्रेनर 15 एवं 16 सितम्‍बर को राज्‍य पशुपालन प्रशिक्षण संस्‍थान भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे। राज्‍य स्‍तर से प्रशिक्षित मास्‍टर ट्रेनर्स द्वारा 18, 19, 22 एवं 23 सितम्‍बर 2025 को जिले में विकासखण्‍ड स्‍तर पर डॉक्‍टर, एव्‍हीएफओ तथा मैत्री को प्रशिक्षण देंगे।

उप संचालक पशुपालन 25 सितंबर 2025 तक समस्‍त सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी तथा मैत्री का ग्रामवार एवं तिथि‍वार भ्रमण कार्यक्रम तैयार करेंगे। दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 2 अक्‍टूबर 2025 को होगा। जिसके अंतर्गत दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान की जानकारी 02 अक्‍टूबर 2025 की ग्राम सभा में ग्रामवासियों को दी जाएगी। 3 अक्‍टूबर 2025 से दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत उपरोक्‍त कार्यक्रम अनुसार प्रारंभ होगा। अभियान की अवधि 3 अक्‍टूबर से 9 अक्‍टूबर 2025 तक रहेगी। प्रतिदिन किये गये कार्य की जानकारी संबंधित सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री द्वारा पोर्टल, गूगल शीट पर दर्ज की जावेगी। उक्‍त दर्ज जानकारी अनुसार राज्‍य स्‍तर पर स्‍थापित कॉल सेंटर द्वारा 2 प्रतिशत पशुपालकों का सत्‍यापन किया जायेगा। सत्‍यापन कार्य में समस्‍त जिलों के सभी विकासखण्‍डों को कवर किया जायेगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE