BREAKING NEWS
NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और.. <<     NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 4:31 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ, कलेक्टर अदिती गर्ग एवं लल्लूजी एंड संस के सौरभ गुप्ता ने प्रेस वार्ता में साझा की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का चौथा संस्करण आगामी 12 सितम्बर 2025 से गांधीसागर बांध के मनमोहक बैकवॉटर क्षेत्र में प्रारंभ होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सभागार मंदसौर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग एवं आयोजन सहयोगी संस्था लल्लूजी एंड संस से सौरभ गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, पत्रकारगण उपस्थित रहे। लल्लूजी एंड संस द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से विकसित यह रिट्रीट लक्ज़री कैंपिंग, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा संगम है। 

पूरे सीज़न टेंट सिटी में पर्यटक हॉट-एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कायाकिंग और मोटर बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। रोमांचक गतिविधियों के साथ ही पर्यटक हिंगलाजगढ़ किले की हेरिटेज ट्रेल, गांधीसागर अभयारण्य में वन्यजीव सफारी और ग्रामीण जीवन के वास्तविक अनुभवों का भी हिस्सा बन पाएंगे। इसके साथ ही, इस स्थल पर लागू नई संरक्षण पहलों को भी अधिकारियों ने विशेष रूप से रेखांकित किया। लगभग 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला एक बटरफ्लाई गार्डन विकसित किया गया है, जिसमें 4,000 से अधिक पोषक ( होस्ट ) और पराग (नेक्टर) प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। यहां पहले से ही 40 से अधिक तितली प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं। 


यह स्थल अब शिक्षा एवं इंटरप्रिटेशन केंद्र बना है, जहां प्रशिक्षित नेचुरलिस्ट आगंतुकों को तितलियों के जीवन चक्र से परिचित कराते हैं। इसके अतिरिक्त इस सीज़न में चतुर्भुज नाला की प्राचीन शैलचित्र कला से प्रेरित रॉक आर्ट इंटरप्रिटेशन ज़ोन तथा बायोडायवर्सिटी वॉक जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है, जिससे पर्यटक इस क्षेत्र की पारिस्थितिक समृद्धि से और गहराई से जुड़ सकें। गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट के माध्यम से पर्यटक, गाइडेड बटरफ्लाई गार्डन टूर, नेचर वॉक / बर्ड वाचिंग जैसे प्राकृतिक अनुभव  लेकर प्रकृति से जुड़ेंगे इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट्स में स्पीड बोट, कयाकिंग ,बनाना राइड, जेट स्की जैसे एडवेंचर कर सकेंगे.. इनके साथ हवाई एडवेंचर में हॉट एयर बैलून और पैरामोटरिंग जैसी शानदार और साहसिक गतिविधियों का हिस्सा बनने का एक अनोखा अवसर मिलेगा जहां आसमां में जाकर गांधीसागर के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का अवसर मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE