BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 7:47 pm
KHABAR : नीमच के स्विमफ्लाय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 2 स्वर्ण समेत 5 पदक जीत वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए दी दस्तक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 9वीं लेज़र रन ऑल इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप, बेगूसराय (बिहार) में नीमच के खिलाड़ियों ने पहली बार भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मेंटोर प्रभु मुलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कुठारी ने बताया कि नीमच के चार खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी-
कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल – 2 स्वर्ण
आरव वीरेंद्र शर्मा – 1 रजत
सिद्धांत सिंह गोपाल सिंह जादोन – 1 कांस्य
अश्मी मयंक कटारिया – 1 कांस्य

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का शहर में भव्य स्वागत किया गया। विजयी जुलूस में विधायक दिलीप सिंह परिहार, एसपी अंकित जायसवाल और खेलप्रेमियों ने ढोल-धमाके, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया।

मॉडर्न पेन्टाथलॉन के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया एवं सह-सचिव मयंक कटारिया ने इस उपलब्धि को साहसिक खेलों में नीमच का गौरव बताते हुए कहा कि टीम ने पूरे भारत के खिलाड़ियों में अपनी अलग पहचान बनाई।

खिलाड़ियों को तैयार करने में कोचेस समीर सिंह जादोन, नीलेश घावरी, आयुष गोड, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दिन में 5-6 घंटे लगातार अभ्यास करवाया।

स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मॉडर्न पेन्टाथलॉन एसोसिएशन और पूल स्टाफ ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नीमच के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह जीत दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से छोटे शहर के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE