नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय, पिपलिया रावजी द्वारा पिपलिया रूंडी में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग, मुख रोग, उदर रोग, त्वचा रोग, वेदना, श्वास और खांसी, रक्त अल्पता, अग्निमांद्य, अरुचि आदि रोगों का निरूशुल्क उपचार किया गया और आवश्यक औषधियां वितरित की गई।
शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने दिनचर्या, खानपान और तनाव से होने वाले रोगों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान कुल 48 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां प्रदान की गई।
शिविर में डॉ. आबिद खान, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, गोपाल कृष्ण गंधर्व तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।