BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 8:27 pm
KHABAR : स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को, प्रधानमंत्री करेंगे प्रदेश से शुरुआत, नीमच जिले को किया शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार जिले से “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश भर में किया जाएगा, जिसमें नीमच जिले को भी शामिल किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी चुनौतियों की पहचान करना और उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य लक्ष्य होगा।

अभियान के तहत गैर-संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर (मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा), एनीमिया, सिकल सेल रोग और संचारी रोग जैसे क्षय रोग, नेत्र रोग, कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी।

डॉ. खद्योत ने बताया कि जिले में 17 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही, जिला और विकासखंड स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्प, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञता एवं जागरूकता शिविर, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इन शिविरों में महिलाओं और किशोरियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE