BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 12:03 pm
KHABAR : एड्स से बचाव के लिए मंदसौर में चल रहा जनजागरूकता अभियान, नोडल अधिकारी डॉ. निशांत शर्मा ने दी बीमारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई या सिरिंज के उपयोग तथा गर्भवती महिला से शिशु तक यह संक्रमण फैल सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, इसलिए समय-समय पर जांच कराना बेहद आवश्यक है। डॉ. निशांत शर्मा, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण समिति ने जानकारी दी कि एचआईवी संक्रमण का उपचार एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) से संभव है। इसके जरिए संक्रमित व्यक्ति लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित जीवनशैली अपनाना, जांच करवाना और जागरूक रहना सबसे जरूरी है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा छात्रों को एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक संदेश पहुँचाया जा रहा है कि “एड्स से बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE