BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 5:47 pm
KHABAR : नीमच कलेक्‍टर ने की जनशिक्षा केंद्र व शिक्षा विभाग की समीक्षा, सभी विद्यालय समय पर खुले और शिक्षक समय पर उपस्थित होकर अध्‍यापन कार्य करें, बीईओ, बीआरसी नियमित रूप से स्‍कूलों का शतप्रतिशत निरीक्षण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी शासकीय विद्यालय निर्धारित समय पर खुले और सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अध्‍यापन का कार्य करें। बी.ई.ओ., बी.आर.सी. व अन्‍य अधिकारी नियमित रूप से प्रतिमाह शतप्रतिशत लक्ष्‍य अनुसार शालाओं का निरीक्षण करें और अध्‍यापन कार्य की गुणवत्‍ता पर भी ध्‍यान दें। परफार्मेन्‍स के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग कर, मॉनिटरिंग करें। सभी संस्‍था प्रधान आगामी 10 दिन में सुनिश्चित करें, कि शाला जाने योग्‍य कोई भी बच्‍चा स्‍कूल में प्रवेश से शेष ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला शिक्षा केंद्र, जिला शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, डीसीपी दिलीप व्‍यास सहित अन्‍य अधिकारी सभी बीईओ, बीआरसी, सीएससी एवं बीएससी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने शाला प्रवेश एवं नामांकन कार्य की सराहना करते हुए कहा, कि इस सत्र में अब तक नामांकन का अच्‍छा कार्य शिक्षा विभाग ने किया है। आगामी 10 दिन में यह सुनिश्चित कर ले, कि शाला जाने योग्‍य कोई भी विद्यार्थी स्‍कूल में दाखिले से वंचित तो नहीं रहा हैं, यदि किसी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं हुआ है, तो उसको भी दाखिला दिलाए।

कलेक्‍टर ने गणवेश राशि के भुगतान की समीक्षा में निर्देश दिए, कि भुगतान फेल हो जाने की वजह से जिन विद्यार्थियों को गणवेश की राशि नहीं मिल पाई है, उन सभी को एक सप्‍ताह में राशि का भुगतान कर दिया जाए।

कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्याे और प्रधानाध्‍यापकों की उन्‍नमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा, कि कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं में सभी विद्यार्थी ए एवं ए$ग्रेड के साथ उत्‍तीर्ण हो, इस लक्ष्‍य को ध्‍यान में रखकर अध्‍यापन कार्य करवाया जाए। मासिक टेस्‍ट के आधार पर परीक्षा परिणाम सुधार पर विशेष ध्‍यान दें।

शतप्रतिशत शिक्षकों की ई-अटेंडेन्‍स हो
कलेक्‍टर चंद्रा ने बैठक में निर्देश दिए, कि सभी विद्यालय निर्धारित समय पर खुले और सभी शिक्षक समय पर शाला में उपस्थित होकर अध्‍यापन करें, विद्यार्थियों की शाला में नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित करें। सभी शिक्षकों की उपस्थिति ई-एटेंडेन्‍स के माध्‍यम से ही सुनिश्चित की जाए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE