BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 6:11 pm
KHABAR : मनासा एवं रामपुरा तहसील का प्रशिक्षण वर्ग 11 सितंबर को जूना पानी महादेव में संपन्न, अतुल माहेश्वरी ने कहा- अपने लिए जीने वाले को केवल तीन पीढ़ी याद रखती है, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच के जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मनासा एवं रामपुरा तहसील का प्रशिक्षण वर्ग 11 सितंबर को जूना पानी महादेव, रामपुरा रोड, मनासा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी भंवर सिंह पवार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश पाटीदार, संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर तथा जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र धाकड़ उपस्थित रहे।

संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी ने किसान संघ की स्थापना, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति केवल अपने लिए जीता है, उसे अधिकतम तीन पीढ़ियां ही याद रखती हैं। जबकि जो राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करता है, उसे सदियों तक याद किया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल, शहीद भगत सिंह और झांसी की रानी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इसलिए किसान बंधुओं को किसान हित के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

अन्य पदाधिकारियों भंवर सिंह पवार, निलेश पाटीदार, राधेश्याम धनगर और सुरेशचंद्र धाकड़ ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। आगामी 15 सितंबर को नीमच दशहरा मैदान से प्रातः 11 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी तथा कलेक्टर कार्यालय पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन तहसील अध्यक्ष पप्पूलाल गुर्जर एवं श्रीराम पाटीदार ने किया। संचालन बलराम गुर्जर ने किया। वर्ग में जिला संरक्षक मांगीलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल धाकड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम धाकड़, मनासा व रामपुरा तहसील कार्यकारिणी तथा ग्राम समितियों के अध्यक्ष-मंत्री उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE