नीमच। जिले में अधिवार्षिकी, परिवार पेंशन और स्वेच्छिक सेवा निवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 2 दिवसीय पेंशन शिविर 12 और 13 सितंबर 2025 को जिला पेंशन कार्यालय नीमच में आयोजित किया जाएगा।
जिला पेंशन अधिकारी ने सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे शिविर में सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेंशन प्रकरणों की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि शिविर के बाद यदि कोई प्रकरण लंबित पाया गया, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला कार्यालय प्रमुख की होगी और उसके लिए वरिष्ठ कार्यालय को कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखा जाएगा।