BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 8:09 pm
REPORT : जिले में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, कार्यवाही कर जब्त की एक एम्बुलेंस और 04 बसें, वसूला इतनजे हजार रूपये का राजस्व, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा देवास में संचालित होने वाली यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें देवास-इन्दौर रोड रसुलपुर चौराहा पर जांच कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान एक एम्बुलेंस बिना किसी दस्तावेज के रोड़ पर संचालित होती पाई गई, जिसे जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। इसी प्रकार 4 यात्री बसें परमिट शर्तों के उल्लंघन कर संचालित होती पाई जाने पर जप्त की गई। जांच के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी रजिस्ट्रेशन आदि की जाँच की गई। साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन द्वार, वीएलटीडी की जाँच भी की गई। कार्यवाही में लगभग 26 बसों की जांच की गई एवं 04 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 52 हजार रूपये का राजस्व वसूल किया गया।

परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा 22 सितम्‍बर  तक जिले में ओव्हरलोड एवं अवैध संचालन के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाये के निर्देश दिये है। जिसके तहत जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में गोलू पटेल, सरफराज खान, निलेश साल्वे, बाबुलाल देवड़ा, शाकिर खान, भगतसिंह भलादी शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE