BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2025, 8:21 pm
KHABAR : पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में पीसीबी प्रोटोटाइप मशीन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञों का मिला मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास डॉ. सोनल भाटी ने बताया कि महाविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (ई.टी.ई.) विभाग में तकनीकी शिक्षा को नए आयाम प्रदान करने के लिए पीसीबी प्रोटोटाइप मशीन का शुभारम्‍भ एवं पीसीबी प्रोटोटाइप मशीन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। यह मशीन विद्यार्थियों को औद्योगिक स्तर की तकनीक से परिचित कराने के साथ-साथ शोध, नवाचार और स्टार्टअप्स की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान करेगी।

पीसीबी प्रोटोटाइप मशीन विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतन सिंह डावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज के युग में तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक है जब विद्यार्थी नवीनतम उपकरणों और तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करें। पीसीबी प्रोटोटाइप मशीन विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराएगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने हेतु सक्षम बनाएगी।”

उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं के लिए विकसित हो रहा “देवास जॉब पोर्टल” रोजगार, प्रशिक्षण और उद्यमिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्‍होंने छात्रों से इस पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान किया और इसे शिक्षा एवं उद्योग जगत के बीच “सेतु” करार दिया। साथ ही उन्होंने जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE