देवास जनपद पंचायत बागली के ग्राम पंचायत गुराड़िया कला के किसान कैलाश पिता कान्हा पाटीदार ने जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत तालाब निर्माण कराया। पहले इनके पास फसल की सिंचाई के लिए कोई स्थायी जल-स्रोत नहीं था, जिससे खेती करना कठिन हो जाता था। खेत-तालाब बनने से अब खेती इनके लिए अब लाभकारी व्यवसाय बन गया है। इसी बारिश में तालाब लबालब भर गया, इससे रबी की फसल में भरपूर पानी मिलेगा। तालाब पूर्ण रूप से वर्षा ऋतु के पानी से भर गया है, जिससे यह अपनी 1.5 हेक्टेयर भूमि सिंचित करेंगे। इसके साथ ही उद्यानिकी खेती का लाभ लेकर आलू, लहसुन एवं प्याज की खेती करना आसान हो जाएगी। जल गंगा अभियान ने उनके लिए समृद्धि का द्वार खोल दिया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत-तालाब निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया है, बल्कि किसानों की आजीविका को भी मजबूत बनाया है। हितग्राही कैलाश ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मनरेगा योजना से खेत तालाब बनने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।