मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था- “भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पानी की बोतलों को दिए गए विभिन्न मानक”।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के संयोजक डॉ. देवीलाल सुतार ने विद्यार्थियों और स्टाफ को ब्यूरो के मोबाइल ऐप की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में प्रयुक्त वस्तुओं की गुणवत्ता और उनकी सत्यता की पहचान करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन, डॉ. जी.के. कुमावत, विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. मुकेश मालवीय, प्रो. पंकज रसानिया, प्रो. आशा पटेल, डॉ. जितेंद्र आरोलिया, डॉ. स्मिता रावत और प्रो. अर्जुन धनगर सहित महाविद्यालय का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रो. पंकज रसानिया ने व्यक्त किया।