मंदसौर। सीएम डॉ. मोहन यादव गांधीसागर पहुंच गए हैं। आज वे फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण की शुरुआत करेंगे। यह रिट्रीट लल्लूजी एंड संस द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जो लक्जरी कैंपिंग, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा संगम है। सीएम के हेलीपेड पर पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।