BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2025, 6:35 pm
KHABAR : शासकीय हाई स्कूल हांसपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया उमंग दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन, उत्साह के साथ की विद्यार्थियों ने सहभागिता, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय हाई स्कूल हांसपुर में उमंग उत्सव मनाया गया।शासन के निर्देशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान छत्रपति शिवाजी ग्रुप ने हांसिल किया। इसी प्रकार ग्रुप चित्रकला प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई उसमें प्रथम स्थान पर भगतसिंह सदन रहा एवं द्वितीय स्थान पर रानी अहिल्याबाई ग्रुप रहा।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य लतीफ एहमद मंसूरी द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन किया गया। अगली कड़ी में उमंग प्रभारी राकेश परिहार ने उमंग सत्र की विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता एवं उमंग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।उमंग दिवस कार्यक्रम के संयोजक गणेश जैन ने हेल्थ मैसेंजर विद्यार्थियों को अपनी भूमिका के बारे में बताया। विद्यालय के शिक्षक रामगोपाल मालवीय,गोपीलाल दायमा, प्रीति जैन एवं गोपालदास बैरागी के मार्गदर्शन में सभी प्रतियोगिताऐं एवं अन्य कार्यक्रम सम्पादित किये गए। कार्यक्रम का संचालन गणेश जैन ने किया एवं आभार संस्था प्रधान मंसूरी ने माना।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सभी हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में अध्ययनरत किशोर विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश शासन के लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं स्कूली शिक्षा विभाग के समन्वित सहयोग से ष्उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रमष् 2022-23 से प्रारम्भ किया गया।

इससे पूर्व  वर्ष 2017 से मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ष्उमंग जीवन कौशल कार्यक्रमष् का संचालन किया जा रहा था। वर्ष 2021 से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत भारत शासन द्वारा स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE